प्लेइंग 11 एनालिसिस RCB vs GT
कौन खेलेगा? कौन रहेगा बाहर?
IPL 2026 का मैच 34 आज रात Chinnaswamy में होगा RCB vs GT। सबसे बड़ा सवाल यही होगा की दोनों टीमें किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरेंगी? Impact Player के नियम ने इस सीज़न रणनीति को पूरी तरह बदल दिया है। आइए समझते हैं दोनों टीमों की संभावित Playing 11 क्या हो सकती है और हर खिलाड़ी की क्या भूमिका रहेगी।
RCB की संभावित Playing 11
1. विराट कोहली इनका प्रदर्शन इस सीजन काफी बढ़िया रहा है, वे एक “हाई-SR एंकर” के रूपमें RCB के लिए सामने आये हैं। उन्होंने अब तक कुल 247 रन बनाये हैं, वह भी 157.32 की धमाकेदार SR से। कोहली इस सीज़न पहले दिन से ही अटैकिंग मोड में नज़र आये हैं। उन्होंने अब तक 28 चौके लगये हैं जो इस बात का सबूत हैं। उनकी खलने की इस शैली से वे साल्ट को खुलकर खेलने का मौका देते हुए खुद भी रन बटोरते हैं।
2. फिल साल्ट, RCB के “पॉवरप्ले तूफान”, उन्होंने अबतक कुल 202 रन बनाये हैं , वह भी 168.33 की तूफानी SR से। साल्ट की यह खूबी है की उन्हें settle होने की ज़रूरत नहीं पड़ती। पहली गेंद से ही वो लॉन्ग-ऑफ पर निशाना साधते हैं।
3. राजत पटीदार (कप्तान) RCB के “मिडिल ओवर मैकेनिक” उनकी 212.96 की SR और 22 छक्के उन्हें मिडिल वर्ष में एक खतरनाक बल्लेबाज़ बनाते हैं। कप्तानी ने उनका खेल और तेज़ कर दिया है। Rashid जैसे बॉलर के खिलाफ उनकी भूमिका सबसे अहम है।
4. जितेश शर्मा (WK) “विकेटकीपर-फिनिशर” जितेश बड़े शॉट्स की क्षमता रखते हैं। Tim David के साथ मिलकर वो डेथ ओवर्स में 50-60 रन जोड़ सकते हैं।
5. टिम डेविड RCB के “इंश्योरेंस पॉलिसी” है और उनकी 203.53 की SR यह दर्शाती भी है। अगर 16वें ओवर में RCB 5 विकेट से ज़्यादा बचा ले, तो डेविड 30-35 रन अकेले जोड़ देंगे।
6. रोमारियो शेफर्ड “ऑल-राउंड विकल्प”, वे बल्ले और गेंद दोनों से योगदान प्रदान करते हैं। डेथ ओवर्स में वे काफी उपयोगी साबित होते हैं ।
7. क्रुणाल पांड्या “स्पिन ऑल-राउंडर” वे मिडिल ओवर्स में बल्ले से “फ्लोटर” की भूमिका निभाते हैं। अगर विकेट गिरे, तो वो पारी को संभाल सकते हैं और जरुरत पड़ने पे तेज़ी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं।
8. भुवनेश्वर कुमार “नई गेंद के राजा”, अब तक उन्होंने ने 10 विकेट हासिल किये हैं, वो भी केवल 6 मैचों में। नॉकल बॉल और वाइड यॉर्कर से वो किसी भी ओपनर को परेशान कर सकते हैं।
9. रसिख सलाम “वैरिएशन स्पेशलिस्ट” के रूप में RCB इनका इस्तेमाल करती है।
10. सुयश शर्मा “लेग-स्पिन विकल्प”, Rashid के जवाब में RCB का अपना स्पिन कार्ड।
11. जोश हेज़लवुड “विदेशी पेस लीड”, डेथ ओवर्स में काफी सटीक गेंदबाज़ी करते हैं। वे Rabada के बाद सबसे भरोसेमंद विदेशी पेसर हैं।
Impact Player: देवदत्त पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर अगर बल्लेबाज़ी में ज़रूरत पड़ी तब।
GT की संभावित Playing 11
1. शुभमन गिल (कप्तान) “GT का स्तंभ”, गिल ने अब तक कुल 265 रन बनाये हैं, और वे इस सीज़न में अबसे ज़्यादा रन बनाने वालो में तीसरे नंबर पर। GT की पूरी टीम उनके आसपास टिकी है।
2. साई सुदर्शन “तकनीक”, सुदर्शन के तकनीक का कोई कवाब नहीं और उनकी भूमकी Krunal Pandya की लाइन को तोड़ने के लिए ज़रूरी है।
3. जोस बटलर (WK) “विस्फोटक ओपनर”, अब तक उन्होंने 194 IPL छक्के लगाए हैं और केवल 6 दूर 200 छक्कों से। Chinnaswamy में वो इस मील के पत्थर तक पहुँचना चाहेंगे।
4. वॉशिंगटन सुंदर “ऑफ-स्पिन ऑल-राउंडर” मिडिल ओवर्स में वे गेंद और बल्ले दोनों से योगदान प्रदान करते हैं।
5. ग्लेंन फिलिप्स “बेहतरीन फील्डर” और डेथ ओवर्स में तेज़ी से रन बनाने में उपयोगी साबित होते हैं।
6. शाहरुख खान “पॉवर-हिटर” घरेलू विस्फोटक बल्लेबाज़ हैं। डेथ ओवर्स में बड़े शॉट्स की ज़िम्मेदारी बखूबी निभाते हैं।
7. राशिद खान “लेग-स्पिन के जादूगर” उनकी 6.50 की इकॉनमी काफी किफायती hai। RCB के खिलाफ GT के सबसे ज़रूरी हथियार होंगे।
8. मोहम्मद सिराज “चिन्नास्वामी का बेटा” पूर्व RCB के खिलाड़ी। Siraj इस मैदान की हर इंच जानते हैं। कोहली की कमज़ोरी उन्हें अच्छी तरह पता है।
9. कगिसो रबाडा “पेस स्पीयरहेड”। नई गेंद से RCB के ओपनर्स के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।
10. प्रसिद्ध कृष्णा “हाई-पेस एनफोर्सर” अपनी गति से डरा सकते हैं, लेकिन Chinnaswamy में थोड़ा महंगे साबित हो सकते हैं।
11. अशोक शर्मा “घरेलू सीमर”
Impact Player: राहुल तेवतिया, चेज़ में “क्लच हिटर” की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं।
संभावित Playing 11
Royal Challengers Bengaluru
| # | खिलाड़ी | भूमिका | मुख्य आँकड़े | विशेषता |
|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | हाई-SR एंकर | 247 रन | SR 157.32 | 28 चौके | पहले दिन से अटैकिंग मोड |
| 2 | फिल साल्ट | पॉवरप्ले तूफान | 202 रन | SR 168.33 | पहली गेंद से हमला |
| 3 | राजत पटीदार ★ | मिडिल ओवर मैकेनिक | SR 212.96 | 22 छक्के | कप्तान, Rashid-किलर |
| 4 | जितेश शर्मा 🧤 | WK-फिनिशर | — | डेथ ओवर्स में 50-60 रन |
| 5 | टिम डेविड | इंश्योरेंस पॉलिसी | SR 203.53 | अकेले 30-35 रन |
| 6 | रोमारियो शेफर्ड | ऑल-राउंड विकल्प | — | बल्ले और गेंद दोनों |
| 7 | क्रुणाल पांड्या | स्पिन ऑल-राउंडर | — | मिडिल ओवर्स फ्लोटर |
| 8 | भुवनेश्वर कुमार | नई गेंद के राजा | 10 विकेट (6 मैच) | नॉकल बॉल, वाइड यॉर्कर |
| 9 | रसिख सलाम | वैरिएशन स्पेशलिस्ट | — | मिडिल ओवर्स |
| 10 | सुयश शर्मा | लेग-स्पिन विकल्प | — | Rashid का जवाब |
| 11 | जोश हेज़लवुड | विदेशी पेस लीड | — | डेथ में सटीक गेंदबाज़ी |
| IP | देवदत्त पडिक्कल / वेंकटेश अय्यर | Impact Player | — | बल्लेबाज़ी ज़रूरत पड़ने पर |
संभावित Playing 11
Gujarat Titans
| # | खिलाड़ी | भूमिका | मुख्य आँकड़े | विशेषता |
|---|---|---|---|---|
| 1 | शुभमन गिल ★ | GT का स्तंभ | 265 रन | लीग में तीसरे | कप्तान, पूरी टीम इन पर निर्भर |
| 2 | साई सुदर्शन | तकनीकी लेफ्टी | — | Krunal की लाइन तोड़ना |
| 3 | जोस बटलर 🧤 | विस्फोटक ओपनर | 194 IPL छक्के | 200 से 6 दूर | Chinnaswamy में मील का पत्थर |
| 4 | वॉशिंगटन सुंदर | ऑफ-स्पिन ऑल-राउंडर | — | गेंद-बल्ले दोनों से |
| 5 | ग्लेन फिलिप्स | फील्डर-फिनिशर | — | डेथ ओवर्स में तेज़ रन |
| 6 | शाहरुख खान | पॉवर-हिटर | — | डेथ ओवर्स बड़े शॉट्स |
| 7 | राशिद खान | लेग-स्पिन जादूगर | Economy 6.50 | GT का सबसे ज़रूरी हथियार |
| 8 | मोहम्मद सिराज | चिन्नास्वामी का बेटा | — | पूर्व RCB, हर इंच जानते हैं |
| 9 | कगिसो रबाडा | पेस स्पीयरहेड | — | नई गेंद से ओपनर्स को खतरा |
| 10 | प्रसिद्ध कृष्णा | हाई-पेस एनफोर्सर | — | Chinnaswamy में महंगे हो सकते हैं |
| 11 | अशोक शर्मा | घरेलू सीमर | — | — |
| IP | राहुल तेवतिया | Impact Player | — | चेज़ में क्लच हिटर |
मुख्य बदलाव और Impact Player की रणनीति
दोनों टीमें अब तक”6 गेंदबाज़” की रणनीति पर चली आ रही हैं। RCB Impact Player से अपनी बल्लेबाज़ी और लंबी करना चाहती है, इसलिए वे पडिक्कल या अय्यर को ला सकती है। GT Impact Player की जगह Tewatia को चेज़ में लाना चाहेगी जो “आखिरी ओवर के विशेषज्ञ” माने जाते हैं।
सबसे बड़ा सब-प्लॉट: Mohammed Siraj का अपने पुराने घर Chinnaswamy में GT की जर्सी में उतरना। वो RCB के बल्लेबाज़ों की तकनीकी कमज़ोरियाँ जानते हैं।
निष्कर्ष
RCB की Playing 11 में गहराई ज़्यादा है। तीन विदेशी खिलाडी (Salt, David, Hazlewood) और Patidar का फॉर्म उन्हें बढ़त देता है। GT की ताकत उनकी बॉलिंग है, Rabada, Rashid, Siraj लेकिन बल्लेबाज़ी में अबतक बस Gill और Buttler ही भरोसेमंद साबित हुए हैं। यदि मिडिल ऑर्डर फेल हुआ, तो GT को हार का सामना करना पड़ेगा।