Playing 11 और खिलाड़ियों की भूमिका

कौन खेलेगा आज?  MI vs LSG, Playing 11 का पूरा विश्लेषण

IPL 2026 के Match 47 में Mumbai Indians और Lucknow Super Giants के बीच वानखेड़े पर टक्कर है। दोनों टीमें points table के bottom पर हैं, और दोनों के पास 4-4 points हैं। ऐसे में Playing 11 का चुनाव सिर्फ़ रणनीति नहीं, बल्कि pride की बात भी होगी।

Mumbai Indians : संभावित Playing 11

1. Ryan Rickelton (wk-बैट्समैन) इस सीज़न MI के सबसे reliable opener। 297 runs, 177.84 का शानदार SR। वो अकेले दम पर MI की batting को ज़िंदा रखते हैं। अगर Rickelton जल्दी आउट हुए, तो MI का collapse लगभग तय है।

2. Will Jacks (बैट्समैन) Explosive player हैं, लेकिन consistency की कमी है। Early dismissals उनकी पहचान बन गई है इस सीज़न में। Powerplay में अगर टिके, तो बड़ा खेल सकते हैं।

3. Naman Dhir (बैट्समैन) CSK के खिलाफ़ 57 off 37 वाली पारी ने उन्हें ऊपर की position दिला दी है। Middle-order को anchor करने की ज़िम्मेदारी उन पर है।

4. Suryakumar Yadav (बैट्समैन) MI का engine। क्या SKY का bat आज बोलेगा? वे IPL में 4500 runs से सिर्फ़ 6 रन दूर हैं। वानखेड़े उनका घर है और यहाँ उनका record शानदार है, आज वे चल सकते हैं।

5. Tilak Varma (बैट्समैन) Left-handed stability प्रदान करते हैं। Middle overs में partnership बनाना उनकी role है।

6. Hardik Pandya (c, all-rounder) Captain हैं, लेकिन form से जूझ रहे हैं। Bat और ball दोनों se खराब परफॉरमेंस, Team को उनसे captain’s knock की ज़रूरत है।

7. Robin Minz (बैट्समैन/finisher) Young finisher जिन्हें senior players के ऊपर तरजीह दी जा रही है। Death overs में big hits की ज़िम्मेदारी।

8. Trent Boult (तेज़ गेंदबाज़) Powerplay में swing और early wickets उनकी USP है। वानखेड़े की सुबह की नमी उन्हें help कर सकती है।

9. Jasprit Bumrah (तेज़ गेंदबाज़) इस सीज़न का सबसे बड़ा disappointment। 8 मैचों में 2 wickets। लेकिन वो हैं तो playing 11 में उम्मीद है कि आज वो पुराने Bumrah दिखेंगे ।

10. AM Ghazanfar (spinner) 19 साल की उम्र में 11 wickets MI की बॉलिंग का असली हीरो। Middle overs में उनकी भूमिका crucial है।

11. Krish Bhagat (तेज़ गेंदबाज़) Ashwani Kumar की जगह आए हैं और अपनी जगह बनाए हुए हैं। Support bowler की role में important हैं।

Impact Player: Raghu Sharma (leg-spinner) अगर LSG पहले बैटिंग करे, तो second innings में उन्हें लाया जा सकता है। Left-handers के खिलाफ़ effective होंगे।

Lucknow Super Giants : संभावित Playing 11

1. Mitchell Marsh (all-rounder) LSG के लिए opening partner। 212 runs के साथ team के top scorer हैं। Platform set करना उनका काम है।

2. Ayush Badoni (बैट्समैन) Floater की भूमिका में। Powerplay में flexibility provide करते हैं।

3. Rishabh Pant (c/wk) Captain और wicket-keeper। इस सीज़न strike rate सिर्फ 126.84 का रहा है जो की बहुत कम उनके standards से। आज captain’s knock की ज़रूरत होगी है।

4. Aiden Markram (बैट्समैन) Anchor बैट्समैन। बड़े hitters को freedom देने के लिए innings structure करते हैं।

5. Nicholas Pooran (बैट्समैन) वानखेड़े पर इनका रिकॉर्ड अच्छा है, 75 runs off 29 balls। Death overs में यह आदमी किसी भी गेंदबाज़ के लिए nightmare है।

6. Mukul Choudhary (बैट्समैन) Domestic circuit से आए हैं। Lower middle-order में depth provide करते हैं।

7. Mohammed Shami (तेज़ गेंदबाज़) Powerplay का king। 89 dot balls, tight lines। LSG के bowling attack की रीढ़।

8. Mayank Yadav (तेज़ गेंदबाज़) अगर fit हैं तो definitely खेलेंगे। Extreme pace वानखेड़े की pitch पर dangerous हो सकती है।

9. Prince Yadav (तेज़ गेंदबाज़) इस सीज़न का सबसे बड़ा revelation। 13 wickets, average 18.62 का। Purple Cap race में हैं।

10. Digvesh Rathi (गेंदबाज़) Middle overs में support bowling।

11. Mohsin Khan (तेज़ गेंदबाज़) Left-arm variety। 4 मैचों में 9 wickets, 1 five-wicket haul। Death overs में LSG का primary weapon।

Impact Player: Abdul Samad या George लिंडे, Toss के बाद decide होगा। अगर पहले bat करना हो, तो Samad आ सकते हैं extra batting depth के लिए।

मुख्य बदलाव और रणनीति

MI में सबसे बड़ा बदलाव Krish Bhagat का आना है, वह भी Ashwani Kumar की जगह। यह दर्शाता है कि team management pace पर ज़्यादा भरोसा कर रही है।

LSG के लिए Mayank Yadav की fitness सबसे बड़ा सवाल है। अगर वो खेले, तो LSG की bowling और ख़तरनाक हो जाती है। Hasaranga की absence spin department में बड़ा gap है, जिसे Linde और Rathi भर पाने में struggle कर रहे हैं।

निष्कर्ष

MI की XI में talent है, लेकिन core players underperform कर रहे हैं। LSG की XI structurally bowling-heavy है, batting thin लेकिन bowling devastating। जो team अपने impact players का बेहतर इस्तेमाल करेगी और toss का फ़ायदा उठाएगी वो आज रात वानखेड़े पर राज करेगी।