Uppal का मैदान इस IPL सीजन में एक personality बन गया है। यहाँ आने वाली हर टीम पहले से जानती है के रन बनेंगे, और खूब बनेंगे। सवाल यह नहीं कि कितने रन बनेंगे, बल्कि यह है कि कौन सी team इस pitch की आक्रामकता को अपने favor में इस्तेमाल कर पति है। चलिए देखते है SRH vs PBKS Pitch Report क्या कहती है।
Surface का Character
Hard-baked clay base, abrasive deck इसका मतलब है कि ball bat पर आसानी से आती है। कोई uneven bounce नहीं, कोई sudden movement नहीं। Batters को पहली ही गेंद से timing करने में आसानी होती है। यही वजह है कि यहाँ dot ball खेलना भी एक बड़ा risk है।
| Phase | Avg run rate | Bowling success | Key factor |
|---|---|---|---|
|
Powerplay
Overs 1–6
|
10.92
|
Hard ball movement limited | |
|
Middle overs
Overs 7–15
|
9.45
|
Spin tries to grip | |
|
Death overs
Overs 16–20
|
12.84
|
Yorkers vs aerial hitting |
यहाँ इस मैदान में Death ओवर का इकॉनमी 12.84 run rate का है यह बताता है कि यहाँ finishers को genuine opportunity मिलती है। Bowling success 41.2% है, यानी अच्छी bowling से wicket मिलती है, लेकिन boundary रोकना लगभग impossible है।
Powerplay: यहाँ “Settle” होने का मतलब नहीं
65.5 average Powerplay स्कोर, यह इस सीजन का सबसे ऊँचा है। इसका सीधा मतलब: अगर आपका opening pair पहले 6 ओवर में 50 से कम बनाए, तो आप पहले से पिछड़ गए। SRH का opening philosophy इसी pitch के लिए है। PBKS का Priyansh Arya-Prabhsimran combo भी इसी aggressive frame में fit बैठता है।
Tactical Edge
Powerplay में swing और seam movement बहुत limited है। नई गेंद से lateral movement की उम्मीद कम है, इसलिए pace bowlers को full length से बचना होगा वरना boundaries guarantee हैं।
Middle Overs: Spin का आखिरी मौका
7 से 15 ओवर के बीच pitch की abrasiveness spinners को थोड़ी grip देती है, लेकिन सिर्फ dry conditions में। यह window PBKS के Yuzvendra Chahal के लिए critical है। अगर वो इन 9 ओवर में 2-3 wickets ले सकें, तो 200+ total भी defend हो सकता है। अगर नहीं, तो PBKS का bowling plan dew के साथ और खतरनाक हो जाएगा।
Dew Factor: Game का असली Referee
शाम को humidity 47% अनुमानित है। और जैसे ही Temperature 32°C से 25°C पर आने के साथ condensation शुरू होती है और Uppal की grass surface पर यह effect 10 वें ओवर के बाद से महसूस होता है। Dew के बाद:
Spinners को grip नहीं मिलती ball slippery हो जाती है, Harsh Dubey और Chahal जैसे bowlers की effectiveness 40-50% घट जाती है।
Batting आसान हो जाती है, ball bat पर और smoothly आती है, fielding errors बढ़ जाते हैं, boundaries आसानी से आती है।
Boundary Dimensions: Short Squares का फायदा
Square boundaries relatively छोटी हैं, यह horizontal-bat shots को directly reward करता है। SRH का top order इसी style में खेलता है। Pull shots, cuts, और sweeps यहाँ boundary सबसे आसान तरीका है। इसलिए short-pitched bowling यहाँ बहुत risky है और Cummins के लिए Shreyas Iyer को short pitch से dismiss करने का plan reverse भी fire कर सकता है।
Chasing vs Defending: Math क्या कहता है
66.6% यह number sirf coincidence नहीं है। Evening dew, improved batting conditions under lights, और psychology तीनों मिलकर second innings को easier बनाते हैं। Toss जीतने वाला captain field करेगा, यह लगभग तय है। अब सवाल यह है कि पहले बल्लेबाजी करने वाली team किस score को “safe” माने।
220 से नीचे का total यहाँ defend करना मुश्किल है। 230+ के score को dew के बाद भी chase करना आसान नहीं होता especially अगर bowling unit में Malinga जैसा yorker specialist हो।
Pitch Verdict
किसे ज्यादा मदद: Batting को flat deck, true bounce, और evening dew मिलकर batters को genuine advantage देते हैं। Bowling success सिर्फ exceptional skill से ही आएगी।
Ideal first innings score: 225-235। इससे कम defend करना risky है, और यह total दूसरी innings में pressure बनाता है।
Toss factor: बहुत बड़ा। Dew के साथ chasing advantage 15-20% और बढ़ जाता है। जो toss जीतेगा, field करेगा और इस pitch पर यह सही decision होगा।
मैच कैसा दिखेगा: एक high-scoring thriller। Powerplay में boundaries का तूफान, middle में Chahal का संघर्ष, और death में एक या दो overs से मैच का फैसला। 400+ runs कुल मिलाकर बनना आश्चर्य नहीं होगा।