LSG vs RCB Playing XI: 4 reasons क्यों RCB ज्यादा balanced दिख रही है

LSG vs RCB | Playing XI
LSG
Lucknow Super Giants
RCB
Royal Challengers Bengaluru
IPL 2026 · Match 50 · Ekana Stadium, Lucknow · 7 May 2026
4
Points
10th
Position
-1.076
NRR
L L L L L
Recent Form
12
Points
2nd
Position
+1.420
NRR
L W W L W
Recent Form

Ekana की slow pitch पर playing XI select करना सिर्फ नाम चुनने का काम नहीं है, बल्कि ये तय करना है कि किस batter को किस role में रखना है, किस bowler को किस phase में इस्तेमाल करना है। और दोनों टीमों के सामने अलग-अलग challenges हैं।

LSG: दबाव में बदलाव करेगी? लेकिन किस कीमत पर?

लगातार छह हार के बाद LSG की team selection में फेरबदल की उम्मीद है लेकिन problem ये है कि बदलाव करने के लिए options काम है। यहाँ analysis इस बात का है कि संभावित XI में roles कैसे distribute हो सकते हैं।

Opening Mitchel Marsh और Josh Inglis का opening combination MI के खिलाफ हुए मैच मैं काफी अच्छा balance दिया था लेकिन दोनों ही slow pitches पर timing के साथ struggle करते हैं। Marsh की first ball aggression यहाँ costly हो सकती है।

No. 3 पर Pooran का real case Rishabh Pant का decision के Pooran को नीचे रखने का वो सबसे बड़ी tactical mistake साबित हो रही है। Pooran का MI के खिलाफ तीसरे नंबर पर आकर 63 off 21 दिखाता है कि “intent” वापस आ रही है लेकिन उसे settle होने के लिए early overs चाहिए। No. 3 पर आने से वो spin आने से पहले 10-15 गेंदें खेल सकता है और अपने आप को सेटल कर सकते हैं।

Aiden Markram: All-rounder balance Markram का Hazlewood के खिलाफ record (8 innings, 3 dismissals) अच्छा नहीं रहा है लेकिन उनकी bowling flexibility LSG को extra option देती है। Slow pitch पर उनकी स्पिन bowling useful हो सकती है।

Bowling: Pace-heavy XI Shami, Mohsin Khan, और Prince Yadav तीनों pace bowlers है । Slow pitch पर ये अजीब लगता है, लेकिन LSG का spin department इतना कमज़ोर है कि pace-heavy जाना ज़्यादा अच्छा option है। Digvesh Rathi की 9.37 की economy के वजह से spin में उनपर भरोसा करना मेहेंगा साबित सकता है।

Selection Signal LSG की biggest selection dilemma: Rathi को खिलाएं (spin की ज़रूरत है) या उन्हें bench पर रखें (economy की वजह से)? दोनों options में risk है। अगर Rathi नहीं तो spin कौन करेगा? अगर Rathi हैं तो RCB के Tim David और Patidar आसानी से रन बटोर ले जायेंगे।

RCB: Defending Champion की Calculated XI

Phil Salt का injury के कारण absence होना RCB के लिए short-term setback है, लेकिन Bethell की inclusion ने उनकी टीम को और flexible बना दिया है। Left-hand opening batter, slow left-arm spin भी दोनों roles एक खिलाड़ी cover कर रहा है।

Opening Strategy Virat Kohli और Jacob Bethell यह combination left-right balance देता है। Kohli का Shami के खिलाफ record (5 dismissals in 16 innings) ठीक माना जा sakta है। Bethell की aggression Kohli को settle होने का time देती है।

Rajat Patidar: बल्लेबाज़ी और captaincy दोनों Patidar No. 3 पर आते हैं लेकिन Ekana पर उनकी batting Rathi के खिलाफ घातक साबित हो सकती है। पिछले seasons में उन्होंने slow spin bowlers को कदमो का इस्तेमाल करके punish किया था ।

Death: Tim David aur Romario Shepherd यही RCB का असली finishing punch है। David का 192 SR और Shepherd की raw पावर, Ekana की 81m boundaries भी इनके shots को रोक नहीं पाएंगी। दोनों का combination चेन्नई या दिल्ली जैसी छोटी boundaries पर तो deadly है ही, यहाँ भी competitive है।

Bowling Depth Bhuvneshwar Kumar (new ball से और death में), Hazlewood , Krunal Pandya (middle overs spin), Suyash Sharma (mystery spin) चारों का combination Ekana की pitch के लिए perfectly engineered है। कोई weak link नहीं।

Tactical Edge RCB की XI में bowling depth LSG से ज़्यादा है। जहाँ LSG को Rathi जैसे expensive spinner पर depend करना पड़ता है, वहाँ RCB के पास Krunal और Suyash का proven combination है दोनों slow pitches पर अलग-अलग angles से attack करते हैं।

Spin vs Pace: XI का core decision

Ekana पर spin-pace wicket ratio 39:61 है। यानी pitch पूरी तरह spin-friendly नहीं है pace bowlers यहाँ भी relevant रहते हैं। लेकिन middle overs में जो “tackiness” आती है, वो spin को ज़्यादा खतरनाक बनाती है।

RCB Bowling StrengthOverall Rating
LSG Bowling StrengthOverall Rating
RCB Batting DepthOverall Rating
LSG Batting DepthOverall Rating

Final XI Verdict

⚖️
Balanced XI: RCB की playing XI clearly ज़्यादा balanced है। हर position पर हर खिलाडी की भूमिका की clarity है, हर bowler की गेम प्लान के साथ alignment है।
⚠️
Risky Selection: LSG का Digvesh Rathi को खिलाना मजबूरी है, लेकिन उनकी 9.37 की economy के साथ ये महंगा पड़ सकता है।
Tactical Game Changer: Jacob Bethell अगर वो opening में 30+ रन बना लेते हैं, तो Kohli पर से बोझ हट जायेगा या कुछ काम तोह ज़रूर हो जायेगा और RCB एक विशालकाय टोटल बनाने में सफल हो जाएगी।

Leave a Comment