SRH RR IPL 2026  मैच 21 · Rajiv Gandhi Intl. Stadium, Hyderabad · 13 अप्रैल 2026 · Jairaj

पहले जानिए ये ज़रूरी बातें

  • Rajasthan Royals IPL 2026 में अब तक अपराजित हैं, वे 4 मैच, 4 जीत कर चुके हैं। NRR +2.055। इस season अभी तक कोई टीम उन्हें नहीं रोक पाई।
  • SRH घर पर हैं और Rajiv Gandhi International Stadium उनका fortress रहा है। लेकिन इस season उनकी bowling दो बार 200+ defend कर पायी है। यह उनके लिए बड़ी चिंता का विषय है।
  • Vaibhav सूर्यवंशी 15 साल का वो लड़का जिसने RCB के खिलाफ 15 गेंदों पर 50 बनाए। आज Harshal Patel की slow-ball variations से उनका सामना होगा।
  • Pat Cummins की गैरहाज़िरी SRH की असली समस्या है। Fourth seamer नहीं, death overs में plan नहीं, और Ishan Kishan अकेले captaincy और batting दोनों सँभालने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।
  • Hyderabad में ओस दूसरी पारी के 12वें over से असर दिखाना शुरू करती है। जो team पहले bowl करेगी उसे यह advantage का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा ।
  • अगर RR आज जीते तो वे playoff के लिए practically अपनी जगह सुरक्षित कर लेंगे। अगर SRH हारे, तो वे 4 में से 1 जीत के साथ उन्हें आगे और 9 में से 7 जीतने की ज़रूरत पड़ेगी । यह लगभग असंभव है।

यह मैच क्या है एक वाक्य में

IPL 2026 की unbeaten, सबसे confident और सबसे balanced टीम Rajasthan रॉयल्स है। आज इस venue पर आ रही है जहाँ से उन्हें IPL 2025 में 286 रनों के total के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

Hyderabad का Rajiv Gandhi International Stadium, SRH का घर है। यहाँ के फैन्स , यहाँ की छोटी boundaries, यहाँ की flat pitch, सब SRH के aggressive batting style के लिए बनी हैं। लेकिन इस season SRH वो SRH नहीं है जो हुआ करती थी।

Cummins की कमी से सरह की गेंदबाज़ी इन्कन्सीस्टेन्ट दिखाई पड़ रही है। और सामने है एक टीम जिसने 202 का चेज़ 134/4 की position से पूरा किया। यह आसान match SRH के लिए आसान नहीं होगा।

SRH की कहानी: “बल्लेबाज़ी है, गेंदबाज़ी नहीं”

SRH का batting इस season शानदार रहा है। Travis Head, Abhishek Sharma, Ishan Kishan, Heinrich Klaasen यह चारों मिलकर किसी भी bowling को तहस-नहस करने की क्षमता रखते हैं। SRH ने इस season में दो बार 200+ बनाए और वे दोनों बार उसे defend नहीं कर पाए।

यही SRH की इस साल की ट्रेजेडी रही है। Runs बनाना उनकी strength है, पर defend करना उनकी weakness साबित हुई है, और यह weakness तब और बड़ी हो जाती है जब Pat Cummins नहीं होते।

Cummins केवल एक bowler नहीं थे, वो एक system थे। उनकी presence में Harshal Patel को Powerplay में 2 overs देने की flexibility मिल जाती थी। अब वो flexibility नहीं है। Kishan के पास तीन और आधे bowlers हैं और 20 overs पूरा करने में वे असमर्थ साबित हुए हैं।

SRH 2026 Season Report Card
मैचOpponentResultमुख्य बात
Match 1RCB201 नहीं defend हुआBowling too full; RCB ने 76 Powerplay में बनाए
Match 6KKR65 runs से जीते“Travishek” ने धमाल किया; bowlers ने support किया
Match 10LSGShami की spell में 11/3Middle-order SR 141.35 सबसे कम
Match 17PBKS442-run match में हारेHarshal death overs में expensive

Ishan Kishan, दो ज़िम्मेदारी से दबे हुए Captain

Ishan Kishan पर इस season दो ज़िम्मेदारियाँ हैं। पहली कॅप्टेन्सी की और दूसरी बल्लेबाज़ी की। और दोनों एक साथ इस level पर करना cricket की सबसे मुश्किल चुनौतियों में से एक है।

बलकेबाज़ के रूप में वो शानदार हैं। 2025 के domestic season में उन्होंने 517 रन्स बनाये और फिर वे T20 World Cup में भारत के सबसे explosive Powerplay बल्लेबाज़ के रूप में सामने आये। आज RR के खिलाफ भी उन्हें एक बड़ी पारी खेलने की आव्यशकता हैं।

लेकिन ईशान की captaincy में gaps दिख रही है। RCB के खिलाफ bowling lengths wrong थी जिसका खामयाज़ा उन्हें चुकाना पड़ा। LSG के खिलाफ middle-order response बहोत ही slow था। आखिरी ऑवेर्स में fielding placements questionable रहे। Cummins होते तो field set करते। अभी Kishan को बल्लेबाज़ी और captaincy दोनों simultaneously करने में समस्या आ रही है।

RR की ताकत “चार जीत, एक blueprint”

Rajasthan Royals इस season एक blueprint के साथ खेल रही है और वो blueprint काम कर रहा है।

Sooryavanshi और Jaiswal Powerplay में धमाकेदार शुरुवात देते हैं। फिर Dhruv Jurel इन्निंग्स को आगे बढ़ाने का ज़िम्मा उठा लेते हैं। Parag इन्निंग्स को तेज़ी से accelerate करते हैं। अंत में Hetmyer आकर इन्निंग्स को finish करते है। और bowling में? Archer, Burger, Bishnoi , Jadeja अपनी सटीक लाइन और लेंथ से बल्लेबाज़ की नक़ल कास देते हैं । यह team में कोई obvious weakness दिखाई नहीं दे रहा है।

RCB के खिलाफ Match 16 में RR 134/4 थी पर फिर 202 chase किया था। Dhruv Jurel ने 81* बनाए और बहोत ही महत्वपूर्ण योगदान दिए थे । वो chase 2 overs पहले ही पूरा चूका था। यह “mental toughness” ही है जो Rajasthan को इस season दूसरी teams से अलग कर रहा है।

RR 2026 Key Player Stats
खिलाड़ीभूमिकाStats
Yashasvi JaiswalOpener170 runs, 3 matches; high score 77*
Vaibhav SooryavanshiOpenerOrange Cap contender; 15-ball 50 vs RCB
Dhruv JurelNo. 3 / WK81* (43b) RCB chase का hero
Ravi BishnoiLeg-spin7 wickets, tournament’s leading spinner
Jofra ArcherPacePurple Cap holder; 150+ km/h

वो 4 duels जो आज मैच का रुख बदलेंगे

Travis Head vs Jofra Archer

यह IPL 2026 के सबसे exciting Powerplay battle में से एक है। Head attack करना चाहेंगे short boundaries की तरफ पर आर्चर की 150 km/h रफ़्तार पर यह करना इतना आसान न होगा।

Archer ने Head को अब तक 2 बार dismiss किया है। अगर आज भी वे head को सस्ते में डिसमिस कर देते हैं तोह SRH का total 20-30 runs कम हो जायेगा । अगर Head ने Archer के पहले 2 overs में 20+ बना लिए तब SRH का confidence बढ़ जायेगा और उन्हें बड़ा स्कोर खड़ा करने में आसानी होगी ।

Heinrich Klaasen vs Ravi Bishnoi

Klaasen का record Bishnoi के खिलाफ काफी impressive रहा है, उन्होंने बिश्नोई के खिलाफ अब तक 21 गेंदों पर 36 रन्स बनाये हैं । लेकिन इस season Klaasen का strike rate SRH के लिए एक concern बना हुआ है (140.45)। Bishnoi 7 wickets के साथ इस सीजन peak form में हैं।

Bishnoi की googly इस pitch पर turn नहीं करेगी, लेकिन यह pace-change delivery की तरह काम करेगी। Klaasen अगर उसे miss कर गए तब उनका विकेट लेने में Bishnoi को सफलता मिल सकती है। Klaasen अगर बिश्नोई को खेल गए तब वे, SRH को बहोत हे बड़ी मोमेंटम देने में कामयाब हो जायेंगे।

Vaibhav Sooryavanshi vs Harshal Patel

यह सबसे intriguing matchup है। 15-वर्षीय वैभव vs IPL के एक सफल गेंदबाज़। Sooryavanshi मध्यम pace को तबाह करने से हिचकिचाएंगे नहीं। Harshal की “dipper”, लेट outswinging गेंद, धीमी गेंद, full pitched गेंद उनके लिए एक अलग चैलेंज प्रस्तुत करेंगी।

अगर Harshal की dipper ने Sooryavanshi को pads में फँसा लिया तोह वे RR की scoring गति को धीमा करने में कुछ हद तक सफल हो जायेंगे। अगर यदि Sooryavanshi ने इसे read कर लिया तब तोह गेंद सीधा long-on पर ही deposit होगी, यह match के defining moment में से एक होगा।

Yashasvi Jaiswal vs Eshan Malinga

Malinga का unorthodox action Jaiswal के लिए rhythm तोड़ सकती है। वो deliveries ऐसी जगह से release करते हैं जहाँ से Jaiswal normally sight नहीं करते। पहले 3 overs में यह matchup RR के powerplay के total को decide कर सकता है।

Head-to-Head इतिहास और present form

CategorySRHRR
Overall H2H wins129
Last 3 Hyderabad meetings3 जीत0 जीत
IPL 2026 record1W 3L4W 0L
IPL 2026 NRR+0.275+2.055
Best ever total (H2H)286/6 SRH vs RR, 2025 इसी मैदान पर

Overall H2H में SRH आगे हैं 12-9। और इस venue पर last 3 मुक़ाबले में 3 जीत हासिल कर चुके हैं। यह psychological edge एक पहलु है। लेकिन RR का current squad 2025 की team से fundamentally अलग है

Points Table आज का match season को कैसे बदलेगा

ScenarioRR के लिएSRH के लिए
RR जीते5-0; playoff virtually confirm; Parag era validated1-4; 9 में से 7 जीतने होंगे; season in jeopardy
SRH जीते4-1; still clear leaders; slight pressure2-3; momentum shift; Kishan validated as captain

यह simply दो points का मामला नहीं है। RR की जीत उनके playoff ticket को practically सुनिश्चित कर देगी। SRH की जीत उनके season को जीवन देगी और साबित करेगी कि Cummins के बिना भी वो compete कर सकते हैं।

क्या आज SRH जीत सकती है? एक honest assessment

हाँ, लेकिन conditions perfect होनी चाहिए। Head और Abhishek दोनों का एक साथ fire करना बेहद ज़रूरी है। Harshal का Sooryavanshi को early dismiss करना भी ज़रूरी है। Shivang Kumar का Bishnoi की तरह middle overs में wickets लेना पड़ेगा । और Kishan को खुद 50+ बनाने होंगे।

यह सब एक साथ हो सकता है, SRH के पास talent मौजूद है। लेकिन इस season में यह एक साथ नहीं हुआ है। और आज RR सामने है जिसने 4 matches में, pressure में गलती नहीं की है।

Jairaj का Final Verdict

Rajasthan Royals जीतेंगे लेकिन यह मैच unbeaten record को challenge करेगा। SRH का home advantage real है, “Travishek” का Powerplay dangerous है, और यह venue India का सबसे explosive batting ground है। RR को यहाँ 225+ chase करना पड़ सकता है। लेकिन Archer का Head को dismiss करना और Bishnoi का middle-over dominance, यही combination आज भी RR को edge दिला सकती है।