RCB vs GT, IPL 2026, Match 34

चिन्नास्वामी में आग लगेगी आज रात!

24 अप्रैल 2026 की शाम बेंगलुरु में एक ऐसा मुकाबला होने वाला है जो सीज़न का सबसे रोमांचक मैच साबित होगा। M. Chinnaswamy Stadium पर डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और 2022 के चैंपियन Gujarat Titans आमने-सामने हैं। एक टीम प्लेऑफ़ में टॉप-2 की सीट पक्की करना चाहती है, दूसरी टीम प्लेऑफ़ रेस में जिंदा रहने के लिए लड़ रही है। दो टीम, दो इरादे और एक मैदान जहाँ गेंदबाज़ों की कोई इज़्ज़त नहीं होती।

मैच का महत्व यह सिर्फ दो पॉइंट्स नहीं हैं,

RCB इस वक्त 6 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। उनका NRR +1.171 है जो कि लीग में सबसे दमदार है। उन्हें जीत मिली तो 10 पॉइंट्स और टॉप-2 में जगह लगभग पक्की।

GT की बात करें तो 6 मैचों में सिर्फ 6 पॉइंट्स और बेहद ख़राब NRR -0.821 का है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रन पर ऑल-आउट होने के बाद उनका NRR बुरी तरह गिर गया है। यदि आज हार गए तो प्लेऑफ़ की उम्मीदें लगभग खत्म।

यह मैच RCB के लिए playoff में अपनी जगह पक्की करने का अवसर प्रदान कर रही रही है और GT के लिए “डू ऑर डाई” वाली समस्या है।

Points Table Snapshot

Team Matches Points NRR Position Scenario
RCB 6 8 +1.171 3rd Top 2 Push
GT 6 6 -0.821 Mid Table Do or Die

टीम एनालिसिस

Royal Challengers Bengaluru पॉवर और डिसिप्लिन की जोड़ी

रकब ने इस सीज़न सिर्फ रन ही नहीं बना रहे, बल्कि स्मार्ट क्रिकेट का प्रदर्शन भी कर रहे हैं। फिल साल्ट (202 रन, SR 168.33) और विराट कोहली (247 रन, SR 157.32) की ओपनिंग जोड़ी लीग में सबसे संतुलित सलामी जोड़ी है। साल्ट तूफान लाते हैं, कोहली उसे काबू में रखते हैं।

कप्तान राजत पटीदार का स्ट्राइक रेट 212.96 है, यह संख्या किसी बल्लेबाज़ का नहीं, किसी हथियार का है। लीग में सबसे ज़्यादा 22 छक्के उनके ही बल्ले से निकले हैं। टिम डेविड (SR 203.53) डेथ ओवर्स में एक “इंश्योरेंस पॉलिसी” जैसे हैं, अगर 140/4 भी हो, तो 200 संभव है।

गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार ने 6 मैचों में 10 विकेट लिए हैं। अपने करियर के आखिरी दौर में वो सबसे खतरनाक लग रहे हैं। Josh Hazlewood विदेशी पेसर के रूप में उनका बढ़िया साथ निभा रहे हैं।

कमज़ोरी? DC के खिलाफ 99/1 से 175/8 पर सिमटना बताता है कि 10-15 ओवर का विंडो उनके लिए मुश्किल हो सकता है। डेथ बॉलिंग में भी कुछ कमियां है।

Gujarat Titans बॉलिंग तगड़ी है, और बैटिंग लड़खड़ा रही है,

GT की गेंदबाज़ी दस्ते में नज़र आ रही है, Kagiso Rabada, Mohammed Siraj और Rashid Khan, तीनों विश्वस्तरीय गेंद बाज़ है। लेकिन बल्लेबाज़ी इनकी असली परेशानी है।

Shubman Gill ने 265 रन बनाए हैं, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ी इतना असर नहीं दिखा पायी है। Jos Buttler 206 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। Sai Sudharsan, Glenn Phillips, Rahul Tewatia ने बड़े मौकों पर निराश किया है।

MI के खिलाफ 100 रन पर सिमट जाना दिखाता है कि यह टीम अभी भी “बैटिंग आइडेंटिटी” की तलाश में है।

Batting Performance Comparison

Team Player Runs Strike Rate Role
RCB Phil Salt 202 168.33 Aggressive Opener
RCB Virat Kohli 247 157.32 Anchor
RCB Rajat Patidar 212.96 Power Hitter
RCB Tim David 203.53 Finisher
GT Shubman Gill 265 Anchor
GT Jos Buttler 206 Top Order

Bowling Strength Comparison

Team Bowler Wickets Role
RCB Bhuvneshwar Kumar 10 Powerplay Specialist
RCB Josh Hazlewood Pace Control
GT Kagiso Rabada Strike Bowler
GT Mohammed Siraj Swing
GT Rashid Khan Middle Overs Control

प्लेयर बैटल मैच के अंदर के मुकाबले

1. भुवनेश्वर कुमार vs शुभमन गिल

यह सबसे अहम मुकाबला होगा। T20 में गिल ने Bhuvi के खिलाफ 64 गेंदों पर सिर्फ 66 रन बनाए हैं और 4 बार आउट हुए हैं। अगर Bhuvi पहले 3 ओवर में गिल को पवेलियन भेज दें, तो GT का कमज़ोर मिडिल ऑर्डर बहुत जल्दी दबाव में आ जाएगा।

2. फिल साल्ट vs कगिसो रबाडा

साल्ट ने Rabada के 25 गेंदों पर 47 रन ठोके हैं लेकिन Rabada ने उन्हें 2 बार आउट करने में सफलता भी प्राप्त किया है। आउटस्विंगर और पेस Rabada के पास दोनों हथियार हैं। अगर पहले दो ओवर में साल्ट बच गए, तो RCB का पॉवरप्ले धुआंदार गति से रन बना लेगा।

3. राजत पटीदार vs राशिद खान

यह सीज़न का सबसे दिलचस्प चेस मैच होगा। पटीदार 212.96 के SR se खेल रहे हैं, और  Rashid की 6.50 इकॉनमी काफी किफायती साबित हुई है। अगर पटीदार Rashid के पहले ओवर में दो छक्के लगा दें या बड़ा स्कोर करले तो GT को अपनी डेथ बॉलिंग प्लान बदलनी होगी और यही RCB का अबतक का असली मास्टरप्लान रहा है।

Key Player Battles

Battle Key Stat Advantage
Bhuvneshwar vs Gill 66 runs / 64 balls, 4 dismissals Bhuvi
Salt vs Rabada 47 runs / 25 balls, 2 dismissals Balanced
Patidar vs Rashid SR 212.96 vs Economy 6.50 Match Decider

टैक्टिकल एनालिसिस

पॉवरप्ले (1-6 ओवर): RCB 65+ रन का लक्ष्य लेकर चलेगी। GT के  Siraj और Rabada इस  पिच से फायदा उठाना चाहेंगे। यदि GT पहले बल्लेबाज़ी करती है तब वे सोच समझ कर और संभलके powerplay का इस्तेमाल करना चाहेंगे। क्यूंकि यदि वे असफल रहे तो RCB उनके स्कोर को आसानी से चेस करने की क्षमता रखते है ।

मिडिल ओवर (7-15): यही वो विंडो है जहाँ मैच जीता-हारा जाएगा। Rashid और Washington Sundar दोनों ही “डबल स्क्वीज़” लगाने का प्रयास करेंगे। वहीँ दूसरी और RCB के पास इसके जवाब के रूप में पटीदार का आक्रामक रवैया है ।

डेथ ओवर (16-20): Tim David और Jitesh Sharma RCB की “फिनिशिंग मशीन” हैं। GT के पास यहाँ कोई स्पेशलिस्ट यॉर्कर बॉलर नहीं है, यह उनके लिए एक बड़ी कमज़ोरी साबित होगी। Prasidh Krishna को इसकी ज़िम्मेदारी उठानी होगी।

अगर GT पहले बल्लेबाज़ी करती है, तो दूसरी पारी में ओस का फायदा RCB को मिलेगा और Rashid का असर कम हो जायेगा। इसीलिए GT टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनना चाहेगी।

Phase-wise Strategy

Phase RCB Strategy GT Strategy Key Factor
Powerplay 65+ aggressive start Controlled bowling Rabada vs Salt
Middle Overs Patidar attack Rashid squeeze Game turning phase
Death Overs David finish Weak yorkers RCB edge

निष्कर्ष और प्रेडिक्शन

RCB  का पलड़ा थोड़ा भारी हैं ,52% बनाम 48%।RCB घर का मैदान, बेहतर फॉर्म और Bhuvi-Hazlewood की जोड़ी उनके पक्ष में है। लेकिन अगर GT टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करे और Rashid ने पटीदार को रोक लिया, तो Chinnaswamy में एक बार फिर GT का परचम  होगा।

Win Probability

RCB 52%
GT 48%

Based on current form, venue stats & player matchups

Match Scenarios

Scenario Likely Winner
Bhuvi gets Gill early RCB
Rashid controls Patidar GT
GT bats first + dew factor RCB
GT bowls first successfully GT

विजेता अनुमान: RCB बशर्ते Bhuvi पहले 4 ओवर में Gill को आउट करें।