Wankhede Pitch Report और वेन्यू एनालिसिस  वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

जहाँ रन बरसते हैं, वहाँ से आज का किस्सा

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम, यह नाम सुनते ही क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में एक ही तस्वीर आती है: आतिशबाज़ी। यहाँ गेंदबाज़ रोते हैं और बल्लेबाज़ नाचते हैं। IPL 2026 के 41वें मैच में जब मुंबई इंडियंस और सनराइज़र्स हाइदराबाद आमने-सामने होंगे तो इस मैदान की पिच, हवा और ओस सब मिलकर एक रोमांचक नाटक का मंच तैयार करेंगे। आइए समझते हैं वानखेड़े पिच रिपोर्टMI vs SRH Full Match Analysis पढ़ें ।

पिच का व्यवहार :लाल मिट्टी, और उछाल

वानखेड़े की पिच नंबर 8 पर यह मैच खेला जाएगा, वही पिच जिस पर हाल ही में MI बनाम RCB के मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर 462 रन बने। यह पिच classic red-soil surface है।

Red Soil का मतलब क्या है? इसका मतलब है कि पिच पर उछाल मिलती है। गेंद जहाँ पिच होती है, वहाँ से सीधी बल्ले पर आती है, कोई अचानक grip नहीं, कोई अनिश्चित bounce नहीं। Black-soil pitches की तरह यह पिच गेंद को रोकती नहीं है, इसलिए स्पिनरों को वो मदद नहीं मिलती जो दूसरी जगहों पर मिलती है।

इसका फायदा किसे होता है? बल्लेबाज़ों को। खासतौर पर उन्हें जो pace को enjoy करते हैं, जो timing पर खेलते हैं और जो power हिटिंग में माहिर हैं। यहाँ “खेलना मुश्किल है” यह जुमला शायद ही सुनाई देता है।

Boundaries छोटी, Outfield तेज़: वानखेड़े की square boundaries अपेक्षाकृत छोटी हैं और outfield बिजली की तरह तेज़ है। मतलब, अगर बल्ला गेंद से ठीक से मिल गया, तो boundary पक्की। यहाँ mistimed shot भी कभी-कभी चार रन दे देता है।

● IPL 2026 · Match 41 · Venue Report

Wankhede Stadium

Mumbai, Maharashtra · Pitch No. 8
129
Matches
235
Highest
220
Best Chase
📊
Win % — Bat vs Chase
Batting First
45.7%
Chasing (2nd)
54.3%
Based on 129 IPL matches at venue
🏏
Key Score Records
Highest Total235
Best Chase (historic)220
Best Chase (2026)223
Lowest Total95
🟫 Pitch Report — Red Soil Surface
⬆️True BounceConsistent pace
🏏Batting FriendlyNo sudden grip
Fast OutfieldTiming rewarded
🎯Short BoundariesSquare is short
🌀Spin LimitedLess grip vs red soil
🌡️Flat Track40-over consistency
💧 The Dew Factor — Toss is Everything
Humidity 65–70% · Night Match · Dew Expected Second Half
Nil
Overs 1–10
Mild
Overs 11–15
Heavy
Overs 16–20
⚠️ जब ओस पड़ती है — गेंदबाज़ grip नहीं कर पाते, spinner की उँगलियाँ फिसलती हैं। 200 का target 180 जैसा लगने लगता है। इसीलिए दोनों टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनेंगी।
Wankhede 2026 Trends vs Historical
MetricHistorical2026 TrendChange
Avg 1st Innings Score173185+↑ Rising
Win % Batting Second54.2%High (Dew+)↑ Increasing
Boundary PercentageHighVery High↑ Impact Rule
“Safe” Total (2026)190+230+↑ New Norm
Highest Successful Chase220223 (PBKS)↑ New Record

आँकड़े : संख्याएँ जो कहानी सुनाती हैं

129 मैचों का इतिहास वानखेड़े के बारे में बहुत कुछ कहता है:

पहले बल्लेबाज़ी करके जीत: 58 मैच। पीछा करके जीत: 70 मैच। यानी तकरीबन 54% मैच वो टीम जीती जो chase कर रही थी।

ऐतिहासिक सर्वोच्च स्कोर यहाँ 235 रहा है। सबसे सफल chase 220 रन की रही है, लेकिन 2026 में PBKS ने 223 का target chase करके यह record तोड़ा।

2026 का trend और भी चौंकाने वाला है। इस सीज़न वानखेड़े पर हर पारी 220+ की ओर जा रही है। Impact Player नियम ने batting depth को इतना बढ़ा दिया है कि टीमें अब 230 को “safe total” मानती हैं, जबकि कुछ साल पहले 190 पर्याप्त था।

एकमात्र अपवाद था CSK का 207/6 defend करना, लेकिन वह एक anomaly था, क्योंकि MI batting का पूरी तरह collapse हो गयी थी ।

📈

वानखेड़े ट्रेंड्स: ऐतिहासिक vs 2026

आँकड़ा (Statistic) ऐतिहासिक (Historical) 2026 Trend
पहली पारी औसत स्कोर 173 185+
Chase में जीत % 54.2% High (Dew+)
Boundary % High बढ़ता हुआ

टॉस का प्रभाव : ओस जो मैच बदल देती है

वानखेड़े में रात के मैचों में एक ऐसा factor है जो आँखों से नहीं दिखता लेकिन मैच पर सबसे ज़्यादा असर डालता है, ओस (Dew)

मुंबई की समुद्री हवा और 65-70% humidity के कारण रात के मैचों में दूसरी पारी शुरू होते-होते ओस मैदान पर आ जाती है। जब ओस पड़ती है तब गेंद गीली हो जाती है। गेंदबाज़ गेंद को grip नहीं कर पाते। स्पिनरों की उँगलियाँ गेंद से फिसलती हैं। Swing गायब हो जाती है। Yorker जो perfect थी, वो full toss बन जाती है।

इसका मतलब? दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना आसान होता है। 200 का target 180 जैसा लगने लगता है। यही कारण है कि टॉस जीतने वाली टीम लगभग हमेशा पहले गेंदबाज़ी चुनती है।

आज के मैच में टॉस का मतलब: अगर MI टॉस जीते, वो भी पहले गेंदबाज़ी चुनेंगे, क्योंकि chasing में ओस उनकी मदद करेगी और SRH को गेंद grip करने में तकलीफ होगी। अगर SRH टॉस जीते तो वो भी यही फैसला लेंगे। दोनों टीमें जानती हैं कि वानखेड़े में रात को बल्लेबाज़ी पहले करना, एक नुकसान भरा फैसला है।

MI vs SRH Probable Playing XI: कौन खेलेगा आज?

निष्कर्ष : वानखेड़े की भाषा समझो

वानखेड़े एक “momentum ground” है। यहाँ पॉवरप्ले में जो टीम जीत जाती है, वो पूरे मैच पर हावी रहती है। पिच 40 ओवर बाद भी वैसी ही रहती है जैसे कोई बड़ा बदलाव हुआ ही नहीं। इसीलिए यहाँ शुरुआत बेहद महत्वपूर्ण होती है।

गेंदबाज़ों के लिए सलाह: Powerplay में बेस्ट गेंदबाज़ों को उतारो, नहीं तो 70-80 रन बन जाएँगे।

बल्लेबाज़ों के लिए सलाह: यहाँ aggressive रहो, defensive खेलने की कोई वजह नहीं, पिच आपको support करती है।

कप्तान के लिए: टॉस जीतो, पहले गेंदबाज़ी चुनो, और ओस का फायदा उठाओ।

2026 में वानखेड़े पर खेले जा रहे क्रिकेट को देखकर यही कहा जा सकता है की यह मैदान अब 230 को par स्कोर मानता है। जो टीम इस “नई भाषा” को समझ चुकी है, जैसे SRH वो यहाँ भी favorite है। जो अभी सीख रही है जैसे MI उसके पास घर का फायदा तो है, लेकिन वक्त बेहद कम। और आज एक भी चूक उन्हें playoff की दौड़ से बहार सकती है।