राजस्थान रॉयल्स: प्लेऑफ की दौड़ में सबसे कमज़ोर कड़ी
IPL 2026 · Playoff Watch

राजस्थान रॉयल्स: प्लेऑफ की दौड़ में सबसे कमज़ोर कड़ी

“12 पॉइंट्स हैं, फिर भी नींद नहीं आती…”


IPL 2026 की प्लेऑफ रेस अब अपने सबसे खतरनाक मोड़ पर है। Points Table देखो तो Rajasthan Royals छठे नंबर पर हैं, 11 मैचों में 6 जीत, और 12 पॉइंट्स के साथ। ऊपर से देखने पर सब ठीक लगता है।

लेकिन अंदर की कहानी बिल्कुल अलग है। RR इस वक्त शायद उस इंसान जैसी है जो बाहर से मुस्कुरा रहा हो, लेकिन अंदर से जानता हो कि ज़मीन उसके पैरों तले खिसक रही है।

पहले नंबरों की बात, गणित का दर्द

RR के पास अभी 12 पॉइंट्स हैं और अभी उनके3 मैच बचे हैं। उनके लिए हर नतीजे का मतलब बिल्कुल अलग है:

यदि तीनों मैच जीतें → 18 pts
Playoffs लगभग पक्का
यदि दो मैच जीतें → 16 pts
Possible, लेकिन NRR का खेल
यदि एक मैच जीते → 14 pts
Playoffs बेहद मुश्किल
तीनों हारें → 12 pts
प्लेऑफ से बाहर, कोई रास्ता नहीं

CSK भी 12 पॉइंट्स पर है। RCB 14 पर पहुंच चुकी है। SRH और GT दोनों ही टीमें 14-14 पर बैठे हैं। PBKS 13 पर है। मतलब? एक भी हार और सपना टूट सकता है। और RR ने 11 मैच खेल लिए है, इसलिए उनकी प्लायोफस की सम्भावना कम है।

🏏 दूसरा ज़ख्म Fixtures का जाल

पहली नज़र में विपक्षी टीम “आसान” लगते हैं, लेकिन हर मैच एक अलग जाल है:

OpponentVenueखतरा
KKR
Desperate टीम 9 pts, खुद भी बाहर नहीं होना चाहती
घर पर खतरनाक
PBKS
उनका घर, उनकी pitch, उनके गेंदबाज़
Dharamsala (away) बहुत खतरनाक
CSK
12 pts वो भी उसी कतार में खड़े हैं
घर पर बहुत खतरनाक
तीसरा और सबसे बड़ा ज़ख्म Bowling का संकट

GT के खिलाफ Jofra Archer ने 11 balls का over फेंका था। Shane Bond खुद कह चुके हैं:

“You’ve got to be doing something different.”

RR की bowling unit इस समय अपनी दिशा की तलाश में है। Nandre Burger की pace कम हो रही है। Spin में कोई लय नज़र नहीं आ रही है। एक टीम जो बल्लेबाज़ी पर निर्भर है और गेंदबाज़ी में भिखर जा रही है, वो दबाव के मैचों में कितनी देर टिकेगी?

NRR : वो बम जो फटने को तैयार है

अगर RR और CSK दोनों 16 पॉइंट्स पर आ जाएं तो NRR तय करेगा कौन जाएगा प्लेऑफ में। और उस लड़ाई में RR पहले से पीछे है:

RCB
+1.103
CSK
+0.185
RR ▼
+0.082

RR को सिर्फ जीतना नहीं है, उन्हें बड़े अंतर से जीतना होगा। हर मैच में जीत तय करेंगे आगे का रातसा करेंगे।

Riyan Parag की कप्तानी का इम्तिहान

इस पूरे दबाव के बीच एक इंसान है जिसके कंधों पर सबसे ज़्यादा बोझ है, वो हैं Riyan Parag। युवा कप्तान पहली बार इस तरह के elimination pressure में।

क्या वो Jofra से सफल गेंदबाज़ी करवा पाएंगे? क्या Dharamsala में tactical decisions सही होंगे? क्या CSK के खिलाफ वो hunger दिखेगा जो इस वक्त चाहिए? ये सवाल अभी जवाब माँग रहे हैं।

Cinesports का Verdict
12 पॉइंट्स हैं लेकिन 3 में से 3 जीतने होंगे
Fixtures “आसान” लगते हैं, लेकिन हर opponent desperate है
Bowling टूट रही है, pressure में यही सबसे पहले दिखता है
NRR की लड़ाई में पहले से पीछे हैं

“गुलाबी जर्सी वाले, अब सिर्फ जीत चाहिए।
हर बॉल पर। हर मैच में।”

Cinesports · IPL 2026 Playoff Coverage