IPL 2026 · Qualifier 1 · Match Preview

RCB बनाम GT Qualifier 1:
कौन जीतेगा 2026?

दिनांक : 26 मई 2026 Venue : HPCA स्टेडियम, धर्मशाला Time : रात 7:30 बजे IST कहा देखें : Star Sports & JioHotstar
RCB vs GT Qualifier 1 कौन जीतेगा ? 2026 यही सवाल आज हर क्रिकेट प्रेमी के ज़हन में होगा। IPL 2026 का प्लेऑफ़ स्टेज आज धर्मशाला से शुरू होगा, जहाँ डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) का मुकाबला Gujarat Titans (GT) से होगा। दोनों टीमों ने लीग स्टेज में 9-9 मैच जीते हैं और इनमे सिर्फ NRR का फर्क है।

Qualifier 1 में हारने वाली टीम का क्या होगा?

बहुत लोग पूछ रहे हैं: क्वालिफायर 1 में हारने वाली टीम का क्या होगा? जवाब: टीम एलिमिनेट नहीं होगी। हारने वाली टीम को 29 मई को Qualifier 2 में दूसरा मौका मिलेगा।

जीतने वाली टीम सीधे 31 मई के फाइनल में पहुँच जाएगी, 5 दिन का आराम और तैयारी के साथ। यही है इस मैच का सबसे बड़ा इनाम।

मैचतारीखस्थानटीमें
Qualifier 126 मईधर्मशालाRCB vs GT
एलिमिनेटर27 मईन्यू चंडीगढ़SRH vs RR
Qualifier 229 मईन्यू चंडीगढ़Q1 हारी टीम vs एलिमिनेटर विजेता
IPL फाइनल31 मईअहमदाबाददोनों विजेता

IPL 2026 Playoff Schedule Hindi Mein अंक तालिका

IPL 2026 प्लेऑफ़ शेड्यूल हिंदी में: इस सीज़न तीन टीमें RCB, GT और SRH 18-18 अंकों के साथ लीग ख़तम किया है। RCB ने NRR (+0.783) के दम पर पहला स्थान पक्का किया।

क्रमटीमजीतहारअंकNRRस्थिति
1RCB9518+0.783✅ Qualifier 1
2GT9518+0.695✅ Qualifier 1
3SRH9518+0.524एलिमिनेटर
4RR8616+0.189एलिमिनेटर
5PBKS7615+0.309बाहर
6DC7714-0.704बाहर
7KKR6713-0.098बाहर
8CSK6812-0.345बाहर
9MI4108-0.584बाहर
10LSG4108-0.740बाहर

Dharamsala Stadium Pitch Report Hindi, आज का मैदान

धर्मशाला स्टेडियम पिच रिपोर्ट हिंदी में: यह मैदान समुद्र तल से 1,457 मीटर की ऊँचाई पर है। यह IPL के सबसे ऊँचा ग्राउंड है। पतली हवा में गेंद तेज़ और दूर जाती है। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 194 रन है।

🌿 ओस (Dew) आज का सबसे बड़ा फैक्टर: रात को तापमान गिरने पर आउटफील्ड गीली हो जाएगी। दूसरी पारी में गेंद तेज़ स्किड कर सकती है, इस कारण स्पिनर को गेंद पकड़ने में दिक्कत होती है। इसीलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग चुनेगी यह लगभग तय है।

RCB vs GT Head to Head : आमने-सामने का रिकॉर्ड

IPL इतिहास में RCB vs GT का रिकॉर्ड बिल्कुल बराबर है। 8 मैचों में 4-4 जीत के साथ बराबर लेकिन आज एक टीम आगे निकल जाएगी। IPL 2026 लीग स्टेज में भी दोनों टीम 1-1 बराबरी पर रहे:

  • पहला मैच (चिन्नास्वामी): RCB जीती 206 का पीछा, 5 विकेट से जीत। विराट कोहली: 44 गेंद पर 81 रन।
  • दूसरा मैच (अहमदाबाद): GT जीती RCB को 155 पर आल आउट कर दिया, 7 विकेट से जीत पक्की कर ली ।
  • GT आज पहली बार धर्मशाला में खेलेगी, दूसरी तरफ RCB यहाँ पहले खेल चुकी है और PBKS को 23 रनों से हरा चुकी है।

मुख्य खिलाड़ी : आँकड़े और फॉर्म

🟠 Orange Cap
साई सुदर्शन

638 रन | औसत 49.08 | SR 157.92

लगातार 5 पचास, IPL रिकॉर्ड की बराबरी

🟣 Purple Cap (संयुक्त)
राबाडा & भुवनेश्वर

दोनों के 24-24 विकेट लिए हैं

राबाडा के 16 विकेट सिर्फ पावरप्ले में

Virat Kohli IPL 2026 kitne run banaye: कोहली ने 14 मैचों में 557 रन बनाए हैं, वो भी 50.63 की औसत जे साथ, और 163.82 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट के साथ। उन्होंने KKR के खिलाफ एक शानदार शतक भी जड़ा था। हालाँकि प्लेऑफ़ में उनका ऐतिहासिक औसत 25.50 का है, यह RCB के लिए चिंता की बात बन सकती है।

Shubman Gill IPL 2026 performance: 13 मैचों में 616 रन, और औसत 47.38 का। गिल प्लेऑफ़ में और भी खतरनाक बन जाते हैं, उन्होंने अब तक 11 पारियों में 474 रन बनाये हैं, और वह भी 52.66 की औसत से। यह IPL प्लेऑफ़ के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ औसत है।

बल्लेबाज़रनऔसतStrike Rate50+ स्कोर
साई सुदर्शन (GT)63849.08157.928
शुभमन गिल (GT)61647.38161.677
विराट कोहली (RCB)55750.63163.825

RCB Ne Kitni Baar IPL Jeeta Hai?

RCB ने अब तक सिर्फ 1 बार IPL जीता है 2025 में, जब उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल में हराकर अपना पहला खिताब हासिल किया। अब वे 2026 में बैक-टू-बैक चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

GT का रिकॉर्ड भी दमदार है। 2022 में डेब्यू सीज़न में ही उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया था, 2023 में रनर्स-अप रहे थे। आज GT पहली बार धर्मशाला में है, एक बड़ी कमी जिसे RCB भुनाना चाहेगी।

RCB vs GT Dream11 Team Aaj Ka Match : संभावित XI

RCB vs GT ड्रीम11 टीम आज के मैच के लिए संभावित Playing XI:

#RCB संभावित XIGT संभावित XI
1वेंकटेश अय्यर / फिल सॉल्ट*साई सुदर्शन
2विराट कोहलीशुभमन गिल (कप्तान)
3देवदत्त पडिक्कलजोस बटलर (wk)
4राजत पाटीदार (कप्तान)वॉशिंगटन सुंदर
5जितेश शर्मा (wk)जेसन होल्डर
6टिम डेविडराहुल तेवतिया
7रोमारियो शेफर्डराशिद खान
8क्रुणाल पंड्याकागिसो राबाडा
9भुवनेश्वर कुमारमोहम्मद सिराज
10जोश हेज़लवुडप्रसिद्ध कृष्णा
11रसिख सलाम दारअर्शद खान
*फिल सॉल्ट की फिटनेस संदेह में है, उनकी जगह वेंकटेश अय्यर ओपनर बन सकते हैं।

IPL 2026 Qualifier 1 Live कहाँ देखें?

TV: Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi
Online: JioHotstar ऐप व वेबसाइट | टाइम: रात 7:30 बजे IST

IPL 2026 Final Kab Aur Kahan Hoga?

IPL 2026 फाइनल कब और कहाँ होगा: ग्रैंड फाइनल 31 मई 2026 को रात 7:30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें 1,32,000 दर्शक बैठ सकते हैं। BCCI ने फाइनल बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट किया, पिछले साल हुई भीड़ की समस्याओं के कारण।

आज का मैच भविष्यवाणी

RCB तीन बड़े कारणों से थोड़ी आगे है:

  • धर्मशाला परिचितता: RCB इस मैदान पर पहले जीत चुकी है, GT यहाँ पहली बार खेलेगी।
  • भुवनेश्वर का दबदबा: जोस बटलर को 9 बार, शुभमन गिल को 5 बार T20 में आउट किया है।
  • बल्लेबाज़ी की गहराई: पाटीदार, जितेश और टिम डेविड, ओस में चेज़ के लिए परफेक्ट।
हमारी भविष्यवाणी
RCB Qualifier 1 जीतेगा 🏆
सीधे अहमदाबाद फाइनल में
अनुमानित स्कोर: 190–200 | चेज़ 2–3 ओवर बाकी रहते पूरा