IPL 2026 · Tactical Analysis · Mid-Season Report

15मई 2026

IPL 2026 Points Table अंक तालिका देखकर लगता है कि सब कुछ साफ है, RCB और GT ऊपर, CSK और RR नीचे। लेकिन 2026 IPL season के आंकड़े कुछ और ही कहानी बता रहे हैं। कुछ टीमें अपनी असल गुणों से ज़्यादा अंको पर हैं, और कुछ असल में उससे बेहतर टीम हैं जितना तालिका पर दिखा रहा है।

इसे analysts “Points Table Illusion” विशेषज्ञ “अंक तालिका का भ्रम” कहते हैं। जब किसी team का अंक उसके गुणों से मेल नहीं खाता तब ऐसा भ्रम होता है। 2026 में यह भ्रम तीन चीज़ों से बन रहा है: close finishes में भाग्य, ओस की वजह से toss advantage, और एक-दो players पर ज़रूरत से ज़्यादा निर्भरता से।

2026 का माहौल पहले यह समझना ज़रूरी है

इस season में Powerplay का औसत रन रेट 10.47 RPO तक पहुंच गया है। IPL के इतिहास में सबसे ज़्यादा है। 200+ का स्कोर अब आम हो गया है। शाम के मैच में toss जीतकर क्षेत्र रक्षा करने वाली team 75% बार जीत रही है क्योंकि ओस गेंद को slippery बना देती है और गेंदबाज़ की सटीकता खत्म हो जाती है।

Feature IPL 2026 Benchmark
Powerplay Run Rate 10.47 RPO (Record High)
Average Team Total 200+ runs
Toss Advantage (Night) 75% Win Rate (Chasing)
सबसे ज़्यादा रन 508 Heinrich Klaasen
सबसे ज़्यादा विकेट 22 भुवनेश्वर कुमार

इन आंकड़ों को देखें तो कुछ टीम्स के अंक उनके गुणों की वजह से नहीं, बल्कि conditions और भाग्य की वजह से आए हैं ऐसा प्रतीत होता है।

Gujarat Titans : “High Variance” की मिसाल

GT इस वक्त 12 मैच में 16 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। लेकिन उनके नतीजों को ध्यान से देखें तो एक pattern साफ दिखता है, वो बार-बार आखिरी ओवर तक पहुंचते हैं, मुश्किल से जीतते हैं।

मैच नतीजा मार्जिन Statistical Implication
vs Delhi Capitals जीत 1 रन Pure luck एक extra भी result बदल देती
vs Rajasthan Royals हार 6 रन Close chase में कमज़ोरी
vs Mumbai Indians हार 99 रन Bowling depth की पोल खुली
vs SRH (Match 56) जीत 82 रन NRR inflate करने वाला outlier

उनका NRR +0.551 दिखता अच्छा है , लेकिन इसका बड़ा हिस्सा सिर्फ एक match से आया। जब SRH 86 runs पर all out हुई थी। उस मैच को हटा दें तो GT का NRR लगभग शुन्य के करीब होता है।

Sai Sudharsan (501 runs) और Shubman Gill (467 runs) ऊपरी क्रम में अच्छे हैं, मध्य क्रम इतना अच्छा नहीं है। Advanced metric iWAR (Impact Wins Above Replacement) में GT के पास कोई भी player top-5 impact performers में नहीं है। यानी team किसी एक पर नहीं, बल्कि संगठन पर चल रही है और यह दबाव में अक्सर टूटती है।

GT का 87.53% का playoff सम्भावना उस squad को दर्शा रही है जिसे विशेषज्ञ “mid-table technical quality” वाला मानते हैं।

Royal Challengers Bengaluru : दो खिलाड़ियों का बोझ

RCB 16 अंक और +1.053 NRR के साथ तालिका पर सबसे ऊपर हैं। और कागज़ पर यह सब असली लगता है। लेकिन इस अतुलनीय स्तिथि के पीछे सिर्फ दो नाम हैं, विराट कोहली Virat Kohli और भुवनेश्वर कुमार Bhuvaneshwar Kumar।

13 मई को Kohli ने KKR के खिलाफ 60 गेंदों पर 105 रनो की नाबाद पारी खेली थी, और अपनी 10th IPL शतक को पूरा किया। वो पहले भारतीय बन गए हैं जिन्होंने T20 में 14,000 runs पूरे किए। हर मैच में उनकी मौजूदगी RCB की जीत की संभावना को 8% बढ़ा देती है।

भुवनेश्वर Kumar 22 wickets के साथ Purple कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। उनका हर match RCB की जीत की सम्भावना को +14.1% से बढ़ा देता है।

Player Win% Boost Role
Virat Kohli +10% Anchor/Aggressor
भुवनेश्वर कुमार +14.1% Primary Strike Bowler
Romario Shepherd -11.1% Death overs liability
Jitesh Sharma Neutral Keeping/Secondary Hitter

Romario Shepherd की -11.1% संभावना को RCB ने इस season में 1.5 जीत का नुकसान दे कर चुकाया है। अगर Kohli और Bhuvi नहीं होते, तो RCB शायद चौथे स्थान के लिए लड़ रही होती।

यह RCB को एक असंतुलित टीम बनाता है। जब Kohli 2 बार शुन्य पर आउट हुए, तो RCB का मध्य क्रम दबाव को जेल नहीं पाया, Lucknow के खिलाफ DLS से 9 runs की हार इसका सबूत है।

Sunrisers Hyderabad : “Glass Cannon” strategy का खतरा

SRH 14 points के साथ तीसरे स्थान पर हैं और IPL 2026 की सबसे आक्रामक बालेबाज़ी वाली टीम हैं। लेकिन यही उनकी सबसे बड़ी कमज़ोरी भी है।

SRH Phase Performance Value League Rank
Powerplay Run Rate 13.6 RPO 1st
Total Boundaries 1,634 1st
Total Sixes 139 1st
Death Overs Wickets Low 8th-9th
Extras Conceded 114 2nd (Worst)

Klaasen (508 runs) और Abhishek Sharma (481 runs, 210.13 SR) ने इस season सीजन बल्लेबाज़ी को नए तरीके से निभाया है। लेकिन अगर गेंदबाज़ी की तरफ ध्यान दे तो वह इतनी मजबूत नज़र नहीं आती। PBKS के खिलाफ 33 रन की जीत में भी उन्होंने 202 runs बनवा दिए थे। DC के खिलाफ 47 रन की जीत में 195 runs दिए।

उनकी तकनीक सरल है, सामने वाले से ज़्यादा रन बनाओ। लेकिन इस तकनीक थोड़ी कमज़ोर भी है। जब top के 4 बल्लेबाज़ अपना प्रभाव न दिखा पाए तब, पूरी टीम निराश कर देती है। जैसा GT के खिलाफ 86 पर all out में दिखा था।

Pat Cummins के तेज़ गेंदबाज़ों ने अब तक कुल 114 extras दे चुके है, गेंदबाज़ों में संयम की कमी साफ दिखती है। Toss हारो, ओस न हो तब SRH का game plan टूटता है।

जो teams असल में बेहतर हैं points table से

Chennai Super Kings : Injuries ने छुपाई असली गुण

CSK 12 points के साथ पांचवें स्तन पर हैं, लेकिन इस season उन्होंने जो झेला है वो किसी भी team को तोड़ देता। Nathan Ellis, Jamie Overton (14 wickets), Matheesha Pathirana, और MS Dhoni (calf injury) सब अलग-अलग वक्त पर बाहर रहे।

Overton को बीच में ही England वापस जाना पड़ा, एक की कमी जो balance बिगाड़ देती है। फिर भी CSK ने MI के खिलाफ season की सबसे बड़ी जीत (103 runs) दर्ज की। Spencer Johnson और Macneil Noronha जैसे replacements के साथ playoff की दौड़ में रहना यह CSK के गुणों का सबूत है।

Punjab Kings : अंक जो तालिका पर नहीं दिखते

PBKS 13 points के साथ चौथे नंबर पर हैं और 4 लगातार हार के बाद मुश्किल में दिख रहे हैं। लेकिन विशेषज्ञ इन्हें प्लेऑफ के मजबूत दावेदार मानते हैं।

Season का highest team total (265/4) इन्हीं का है। 84.69% की संभावना के साथ वे प्लायोफस में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं। Close finishes में भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया।

टीम Actual Points xW (Expected Wins) Analysis
GT 16 12 Close wins से inflate हुए points
RCB 16 15 Elite peaks, middle-order gaps छुपे हैं
CSK 12 15 Injuries ने quality suppress की
PBKS 13 16 High-ceiling squad, results ने साथ नहीं दिया

Auction का पैसा और Return : एक और illusion

KKR ने इस season ₹63.85 करोड़ auction में खर्च किए, यह league में सबसे ज़्यादा है। वे 9 अंक के साथ आठवे पायदान पर हैं। Sunil Narine जैसा माहिर खिलाडी भी है, लेकिन बाकी टीम भीकरी नज़र आ रही है।

दूसरी तरफ Rajasthan Royals ने Vaibhav Sooryavanshi को सिर्फ ₹1.1 करोड़ में खरीदा। उन्होंने 440 runs 236 SR से बनाए और team को +18.1 WAR (Wins Above Replacement) दिया, यह league में सबसे ज़्यादा है।

टीम Auction Spend Key Buy Return Assessment
KKR ₹63.85 Cr 90 Runs / 2 Wkts Largest spend-return gap
RR ₹1.1 Cr (Sooryavanshi) 440 Runs / 236 SR League की best efficiency
SRH ₹13 Cr (Livingstone) 14 Runs Marquee buy complete flop
PBKS ₹26.75 Cr (S. Iyer) 392 Runs Solid anchor return

Playoffs में illusion टूटेगा

टीम Playoff Probability Top-Two Probability
RCB 94.82% 63.41%
SRH 91.74% 58.66%
GT 87.53% 45.10%
PBKS 84.69% 49.80%
CSK 58.47% 21.30%
RR 54.33% 18.90%

Qualifier 1 और Eliminator में dew factor कम होगा, conditions neutral होंगी, और एक match में सब कुछ decide होगा। वहां कमियां से बचना आसान नहीं होगा।

GT जो 1-run की जीत से यहां तक पहुंचे हैं, PBKS या CSK की सटीक गेंदबाज़ी के सामने वही मौका नहीं मिलेगा। SRH अगर toss हारे तो उनका पूरा game plan बदल जाता है। RCB के लिए Kohli या Bhuvi में से कोई एक भी fail हुआ तो middle order पर बोझ आ जाता है।

Table पर जो दिख रहा है वो May तक का दृश्य है। Playoff cricket अलग होती है, और वहां असली गुण सामने आती है।