November 2024 की IPL auction में जब RCB ने भुवनेश्वर कुमार को ₹10.75 करोड़ में खरीदा, तो काफी लोगों ने eyebrows उठाए। 36 साल का bowler, जिसे SRH ने टीम में न रखने का तय किया, जिसकी गति पहले जैसी नहीं रही, यह किस हिसाब से समझदारी थी?

अपने दुसरे सीजन में RCB के लिए purple cap सबसे प्रमुख दावेदार हैं। उनकी 7.55 की शानदार इकॉनमी और16.14 का औसत काफी बढ़िया है। इस सीजन जहां 200+ scores आम हो गए हैं वहा एक गेंदबाज़ का ऐसा रिकॉर्ड कुछ और ही कहानी बयां करता है।

करियर के तीन अलग अध्याय

2014-2017: SRH के साथ peak

भुवि IPL history के एकमात्र गेंदबाज़ हैं जिन्होंने लगातार दो seasons Purple Cap जीती हैं, 2016 और 2017 में। 2016 में उन्होंने 23 wickets लेकर SRH को उनका पहला खिताब दिलाया था। 2017 में उन्होंने 14 मैचों में 26 विकेट्स हासिल किये थे वह भी 14.19 के शानदार औसत से, यह आज भी IPL में एक गेंदबाज़ द्वारा की गयी बहोत कारगर गेंदाबबाज़ी में से हैं।

2018-2024: चोटें और गिरावट

कमर और हैमस्ट्रिंग चोट के कारण उनकी गति में कम हो गयी थी, इस कारण वो बल्लेबाज़ों का शिखर होने लगे थे। 2024 के सीजन में उन्होंने 16 मैचों में सिर्फ 11 wickets लिए थे और 9.35 इकॉनमी भी कुछ ख़ास नहीं थी। इस कारण SRH ने रिलीज़ कर दिया।

2025-2026: RCB और दूसरी पारी

2025 में भुवि ने 17 wickets लेकर RCB के खिताब जितने में अहम भूमिका निभाई थी। और 2026 में आंकड़े साफ बता रहे हैं की भुवि ने एक अलग हे मुकाम हासिल कर लिया है।

2026 के आँकड़े

BK

भुवनेश्वर कुमार

IPL 2026 आँकड़े

🟣
22 विकेट
मैच
12
विकेट
22
औसत
16.14
Econ
7.55
SR
12.82
3-विकेट
6

Career: कहां से कहां पहुंचे

सीज़न टीम मैच विकेट औसत Economy
2014SRH142017.706.65
2016SRH172321.307.42
2017SRH142614.197.05
2021SRH11655.837.97
2024SRH161148.459.35
2026RCB122216.147.55

2021 से 2024 तक उनका ले गिरना साफ दिखता है। और 2026 में वापसी उतनी ही साफ।

तीनों phases में काम आते हैं : यही बड़ी बात है

ज़्यादातर T20 गेंदबाज़ या तो Powerplay में अच्छे होते हैं या अंत में। भुवनेश्वर 2026 में तीनों हिस्से में RCB के पहली पसंद बन गए हैं।

Phase Economy नोट
Powerplay (1–6) 7.00 Mohsin Khan के साथ league में joint best
Death Overs (16–20) 7.83 50+ balls वाले bowlers में सबसे कम

2023 से अब तक उन्होंने Powerplay में 32 विकेट्स लिए हैं, जो उन्हें Trent Boult के बराबर खड़ा कर देता है।

Delhi Capitals के खिलाफ वो spell

April 2026 में DC के खिलाफ Powerplay में जो हुआ, उसे आँकड़ों में देखें तो समझ आता है की यह कितना असाधारण था। Josh Hazlewood के साथ मिलकर भुवि ने DC को 13/6 पर ला दिया था, किसी भी IPL game में Powerplay का यह अब तक का सबसे कम स्कोर है।

गेंदबाज़ ओवर रन विकेट Economy
भुवनेश्वर कुमार 3.0 5 3 1.67
Josh Hazlewood 3.3 12 4 3.43

Sahil Parakh को in-swinging yorker पर बोल्ड करना । Tristan Stubbs और Axar Patel को slip में कैच कराना। T20 में स्लिप रखना खुद में एक बड़ा बात है और यह काम किया भुवि ने।

तकनीक में क्या बदला

क्रिकेट के दिग्गजों का कहना है कि इस season उनकी गेंद बहुत देर से स्विंग हो रही है। जितनी देर से गेंद स्विंग करे, बल्लेबाज़ों को उतना कम समय मिलता है। खासकर तब जब बल्लेबाज़ प्रहार करने की कोशिश कर रहा हो।

Length लेंथ का चुनाव MI के खिलाफ Raipur में उन्होंने pitch पर आसमान उछाल नोटिस किया और तुरंत “Test-match length” पर गेंदबाज़ी करने लगे। Rohit Sharma को knuckleball पर और Suryakumar Yadav को एक सटीक लाइन और लेंथ वाली गंद पर आउट कर दिया, एक ओवर में दोनों दिग्गज को वापस भेज दिया।

Dot balls IPL के इतिहास में में सबसे ज़्यादा dot balls उन्हीं के नाम हैं। 2026 में Chinnaswamy जैसी batter-friendly pitch पर भी यह percentage बनाए रखी। बल्लेबाज़ों को risk लेना पड़ता है, और वहीं wicket बनती है।

बाकी bowlers से तुलना

गेंदबाज़ टीम मैच विकेट औसत Economy
भुवनेश्वर कुमार RCB 12 22 16.14 7.55
Kagiso Rabada GT 12 21 20.05 9.15
Anshul Kamboj CSK 11 19 19.21 9.20
Mohammed Siraj GT 12 13 27.85 8.23
Jasprit Bumrah MI 11 3 116.33 8.51

Bumrah का 116.33 average इस season में चौंकाने वाला है। Asia Cup, T20 World Cup, England Test series तीन formats का बोझ एक साथ। भुवनेश्वर November 2022 के बाद India के लिए नहीं खेले हैं। कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं, केवल T20 की तैयारी। यही फर्क आंकड़ों में साफ़ दिख रहा है।

India वापसी का सवाल

Ravichandran Ashwin, Kris Srikkanth, और Aakash Chopra तीनों ने publicly कहा है कि इस form को ignore करना मुश्किल है। दोनों छोर पर control, Powerplay wickets, death में economy यह Bumrah के साथ एक मजबूत जोड़ी बन सकती है।

BCCI और Gautam Gambhir के सामने यह निर्णय आसान नहीं है। March 2026 में T20 World Cup जीत लिया, team अभी “youth-first” phase में है। 36 साल के bowler को वापस लाना एक risk होगा चाहे form कितनी भी अछि क्यों न हो।

आखिरी बात

भुवनेश्वर ने खुद कहा है कि अब वो prove करने के लिए नहीं खेल रहे। यह attitude आंकड़ों में दिखता है, consistency और हर match में same process।

212 career IPL wickets। Bumrah के बाद दूसरे गेंदबाज़ जिन्होंने 20+ बार तीन से ज़्यादा विकेट लिए हैं। और 36 की उम्र में league के top wicket-taker।

बाकी बातें statistics पहले ही कह चुके हैं।