Punjab Kings का IPL 2026 से बाहर होना तय? 4 हार के बाद बचाव की आखिरी उम्मीद बस एक मैच

Punjab Kings का IPL 2026 से बाहर होना तय? 4 हार के बाद बचाव की आखिरी उम्मीद बस एक मैच

पहले 7 मैचों में एक भी हार नहीं, और अंक तालिका पर नाम सबसे ऊपर था। तब लगा था कि Punjab Kings इस बार कुछ बड़ा करेंगे। लेकिन cricket में गति जितनी तेज़ी से आती है, उससे भी तेज़ी से जाती भी है। 12 मई 2026 की रात तक Punjab Kings लगातार चार मैच हार चुके थे और जो team पहले 2 स्थानों के लिए तय मानी जाती थी, वो अब खुद को बचाने की कोशिश में लगी है।

13 मई की सुबह जो अंक तालिका है, वो कहानी सुना रहा है कि IPL 2026 का playoff race अब तक का सबसे रोमांचक है। Gujarat Titans अचानक टेबल टॉपर बन गए हैं, RCB का NRR इतना मज़बूत है कि उन्हें पछाड़ना लगभग असंभव है, और SRH को एक भारी हार के बाद भी top-3 में। बीच में फंसे हैं PBKS, CSK, और RR तीनों एक-दूसरे को धकेलने की कोशिश में।

13 मई 2026 की अंक तालिका की पूरी तस्वीर

# टीम मैच जीत हार पॉइंट्स NRR स्थिति
1Gujarat Titans1284 16+0.551लगभग Safe
2Royal Challengers Bengaluru1174 14+1.103Safe (NRR)
3Sunrisers Hyderabad1275 14+0.331Safe (अभी के लिए)
4Punjab Kings1164 13+0.428खतरे में
5Chennai Super Kings1165 12+0.185Race में
6Rajasthan Royals1165 12+0.082Free-fall
7Delhi Capitals1257 10-0.993लगभग बाहर
8Kolkata Knight Riders1045 9-0.169Miracle चाहिए
9Mumbai Indians1138 6-0.585बाहर
10Lucknow Super Giants1138 6-0.907बाहर

GT और RCB दो टीमें जो अब Driver’s Seat में हैं

Gujarat Titans ने 12 मई को SRH के खिलाफ जो 82 रन की जीत दर्ज की, वो सिर्फ एक जीत नहीं थी बल्कि वो GT के लिए एक एहम मुकाम था। SRH को 86 runs पर ढेर करना, और खुद मात्र 168 बनाकर जीतना यह दिखाता है कि GT की गेंदबाज़ी इस समय IPL में सबसे अनुशाषित और प्रभावशाली है। Kagiso Rabada का वो 3-wicket उस समय आया जब उनपर काम रन बचने का दबाव था, और उन्होंने अपनी भूमिका बहोत अचे से निभाई।

GT अब 16 points पर हैं। उनकी playoff की संभावना अब 94.9% है। अब उन्हें बाहर करने के लिए बाकी टीमों को कुछ अस्मभव करना होगा जो नामुमकिन प्रतीत होता है।

RCB की कहानी अलग है। उनके पास 14 points हैं लेकिन NRR +1.103 यह पूरे tournament में किसी भी टीम से ज्यादा है। इसका मतलब है कि समान अंको पर वो लगभग हर टीम को हरा देंगे। Bhuvneshwar Kumar का फॉर्म में वापस लौटना, जो 21 wickets के साथ Purple Cap race में सबसे ऊपर हैं, RCB को गेंदबाज़ी में वह हथियार देता है, जो Powerplay में विपक्ष को घुटने टेकने पर मजबूर करती है। उनका playoff में जाने की सम्भावना 94.82% का है।

Tier-1 Reality Check: GT (94.9%) और RCB (94.82%) लगभग playoffs में पहोच चुके हैं, बस औपचारिकता बाकी है। इन दोनों के साथ SRH (91.74%) भी लगभग playoff में अपनी जगह पक्का कर चुकी है, हालांकि 86-run पर आल आउट होने से उनके NRR को थोड़ा नुकसान ज़रूर पहुंचाया है।

Punjab Kings का पुराण किस्सा अब लौट आया है

7 मैच, 7 जीत यह थी PBKS की शुरुआत। इस तरह की शुरुआत IPL के इतिहास में काफी कम टीमों ने किया है। लेकिन 12 मई तक वो 4 लगातार हार के साथ 13 अंक पर अटक चुके हैं। आखिरी झटका Delhi Capitals के हाथों मिला था एक ऐसी टीम जो खुद playoff की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है।

यह सिर्फ form का टूटना नहीं है। यह IPL का दबाव है जो अच्छे से अच्छे टीम को गलती करने पर मजबूर कर देती है। जब qualifying लगभग पक्की लगती है, तो टीमें होदी ढीली पद जाती है, जो उनको बहोत भारी पड़ता है। और जब urgency कम होती है, तो cricket भी कम होती है।

PBKS का असली खतरा: अगर वो 14 मई को Mumbai Indians से हारे, तो उनका प्लेऑफ में पहोचने के सम्भावना तेज़ी से गिरेगी। क्योंकि इसके बाद उनके मैच सिर्फ RCB और SRH के खिलाफ बाकी रह जायेंगे। यानी tournament की दो सबसे मजबूत टीम से। MI match का मैच इतना आसान नहीं होगा, यह PBKS का सबसे एहम मुकाबला है।

Qualification Probability नंबर क्या कह रहे हैं

1,00,000 simulated scenarios के आधार पर जो probability distribution सामने आती है, वो इस तरह है:

Gujarat Titans94.9%
Royal Challengers Bengaluru94.82%
Sunrisers Hyderabad91.74%
Punjab Kings84.69%
Chennai Super Kings58.47%
Rajasthan Royals54.33%
Kolkata Knight Riders19.84%
Delhi Capitals8.41%

PBKS का 84.69% की सम्भावना अच्छा लगता है, लेकिन मुद्दा यह है कि यह सम्भावना उनके पास 3 मैच बाकी होने के कारण है ज्यादा मैच, यानी ज्यादा मौका। अगर MI के खिलाफ हार हुई, तो यह संभावना 60% से नीचे चली जाएगी।

CSK और RR चुपके से आ रहे हैं पीछे से

Chennai Super Kings ने May 10 को Lucknow के खिलाफ 5 wicket से जीत दर्ज की और अपनी प्लेऑफ में जगह बनाने की संभावना 58.47% तक पहुंचा ली। Anshul Kamboj के 19 wickets और मध्य क्रम का performance CSK को धीरे-धीरे उस form में ला रही है जिसकी उन्हें जरूरत है।

Rajasthan Royals की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। पहले half में 6 जीत के बाद, अब उनकी हार नहीं रुक रही है। GT के हाथों 77 रन की हार ने उनका NRR +0.082 तक घटा दिया इस कारण उनका NRR CSK के +0.185 से काफी नीचे आ गया है। अगर RR ने DC, LSG, और MI के खिलाफ कम से कम 2 मैच नहीं जीते, तो CSK उन्हें आसानी से पीछे छोड़ देगी।

Hidden Race: CSK और RR के बीच का असली मुकाबला यह है कि दोनों के पास 12 points हैं और दोनों के 3 मैच बाकी हैं। NRR में CSK आगे हैं। Form में CSK ऊपर हैं। RR के लिए हर मैच जीतना बहोत ज़रूरी है।

14 मई का मैच: PBKS vs MI, Dharamsala

Key Fixture · 14 मई 2026 · HPCA Stadium, Dharamsala

Punjab Kings vs Mumbai Indians

PBKS के लिए: यह survival match है। जीते तो 15 points। हारे तो फिर RCB और SRH जैसी tough teams के खिलाफ जीतना होगा, वो भी किसी भी सूरत में।

MI के लिए: वो पहले ही बहार क्र चुके हैं, May 10 को ही बाहर हो गए थे MI। इसका मतलब MI पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है। और जब कोई team बिना किसी दबाव के खेलती है, तो वो बहोत खतरनाक हो जाती है। De Kock और Bumrah जैसे players जब आज़ाद होकर खेलते हैं, तो records बनते हैं।

क्या PBKS इस मैच से qualify होगी? नहीं। जीतने पर भी वो 15 points पर होंगे और 2026 में 15 भी काम है, जब GT का (16), RCB का (14+), SRH का (14+) और सब आगे भी हैं। PBKS को कम से कम एक और जीत चाहिए। लेकिन अगर आज हारे, तो बाकी दोनों मैच जीतना भी शायद काफी न हो।

Orange Cap और Purple Cap कौन है आगे

Heinrich Klaasen 508 runs के साथ Orange Cap race में सबसे ऊपर हैं, हालांकि GT के खिलाफ उनकी 14 run की पारी SRH की collapse की एक बड़ी वजह थी। Sai Sudharsan 501 runs के साथ दूसरे नंबर पर हैं और उनका 61-run का knock वो था जिसने GT को 16 points पर पहुंचाया। Abhishek Sharma 481 runs और 209.13 strike rate के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

Bowling में Bhuvneshwar Kumar (21 wickets, 7.46 economy) और Kagiso Rabada (21 wickets, 9.15 economy) top पर हैं। Bhuvneshwar का revival RCB की सबसे बड़ी strength बन गया है ,37 साल की उम्र में वो tournament के best bowlers में से एक हैं।

KKR और DC Spoiler बनने की कोशिश

KKR की कहानी दिलचस्प है। 4 लगातार जीत के बाद वो 9 points पर हैं। लेकिन qualify होने के लिए उन्हें अपने बचे 4 मैचों में से सभी जीतने होंगे, 17 points तक पहुंचना होगा। RCB और GT के खिलाफ जीत के बिना यह संभव नहीं। 19.84% probability realistic है।

Delhi Capitals (8.41% probability, -0.993 NRR) effectively बाहर हैं। उनका maximum 14 points है और वो NRR tie-break में किसी को भी नहीं हरा सकते।

Spoiler Alert: MI (PBKS के लिए), DC (RR के लिए), और LSG (CSK के लिए) ये eliminated teams अब spoiler का role निभाएंगी। जो team in-form टीम के खिलाफ बिना pressure के खेलती है, वो अक्सर upset करती है।

आखिरी बात 14 मई की रात क्या तय होगा?

Dharamsala में जो होगा वो सिर्फ दो teams का result नहीं वो पूरे lower half की playoff race को define करेगा। PBKS जीते तो race तीन टीमों (PBKS, CSK, RR) के बीच fourth spot के लिए हो जाएगी। PBKS हारे तो KKR भी race में वापस आ जाएगी और 5-6 टीमें एक spot के लिए लड़ेंगी।

Punjab Kings ने 2026 season की सबसे promising शुरुआत की थी। अब उनके सामने सवाल यह है, क्या वो एक और collapse की याद बनेंगे, या Dharamsala की पहाड़ियों में अपना turnaround शुरू करेंगे?

जवाब 14 मई की शाम मिलेगा।